Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जी की 150 वीं जयंती पर ‘‘स्वच्छता ही सेवा है’’ कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु बैठक हुई आयोजित...

ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : प्रभारी जिलाधिकारी आर एस वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जी की 150 वीं जयंती के पर्व पर ‘‘स्वच्छता ही सेवा है’’ अभियान के अंतर्गत जनपद में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। प्रभारी जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के अन्तर्गत ‘‘स्वच्छता ही सेवा है’’ अभियान के बारे में बताया कि आगामी 02 अक्टूबर, 2019 को सम्पूर्ण भारत को खुले में शौच से मुक्त (ओ0डी0एफ0) घोषित किए जाने की तैयारी है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम होगा। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) का फोकस ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन पर विशेष रूप से होगा, जिसके अन्तर्गत सम्पूर्ण स्वच्छता हेतु ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन तथा यूनिवर्सल सैनिटेशन कवरेज को सुनिश्चित किया जायेगा। ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान की थीम ‘अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबन्धन’ होगी, जो दिनांक 02 अक्टूबर, 2019 तक चलाया जायेगा तथा जिसमें बड़े पैमाने पर प्लास्टिक के नगण्य प्रयोग, संग्रहीकरण एवं इसके प्रबंधन के लिए प्लास्टिक का संग्रहीकरण एवं प्रभावी तरीके से पुनर्चक्रण एवं निष्पादन की गतिविधिया संचालित की जायेगी। 01 अक्टूबर तक सम्पूर्ण प्रदेश में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट हेतु लोगो में जागरूकता अभियान चलाने तथा इसे जनआंदोलन में परिवर्तित करके सामाजिक, राजनैतिक, कारपोरेट जगत, धार्मिक संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं, विभिन्न कृषक संगठनों एवं पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी जाय। जनपद और स्थानीय निकायों द्वारा अनिवार्य रूप से स्थान चिन्हित कर 02 अक्टूबर को प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्र किया जा सके साथ ही एकत्रित अपशिष्ट संग्रहण केन्द्रो पर संग्रह कर प्रभावी तरीके से उसका निस्तारण किया जा सके।
‘‘स्वच्छता ही सेवा है’’ कार्यक्रम के लिए प्राथमिक/माध्यमिक/उच्च शिक्षण संस्थानों में संगोष्ठी रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने ये भी बताया कि 02 अक्टूबर को फतहपुर बजरिया एवं नैकाना में विशेष सफ़ाई अभियान चलाया जाएगा तथा जिला अस्पताल एवं अनाथालय में फल वितरण कार्यक्रम भी किया जाएगा।साथ ही शाम के समय बस स्टैंड परिसर में गांधी जी के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि इस दिन पूरे जनपद में मदिरा की समस्त दुकानें बन्द रहेंगीं। बैठक में एसडीएम चरखारी राजेश यादव,एसडीएम कुलपहाड़मो0 आवेश,नवागन्तुक डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार,डीआईओएस एसपी सिंह,बीएसए एमपी सिंह, डीएसओ एसपी शाक्य,डीपीआरओ संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments