रिपोर्ट- कल्पना सिंह

झांसी : जनपद में थाना लहचूरा प्रभारी से गाँव के ही दंबग द्वारा बेवजह गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दो से अपमानित कर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है । जानकारी के अनुसार मोनू पुत्र रजोले अहिरवार ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार की शाम 4 बजे पास की दुकान से अपने भाई को बुलाने गया तभी पास में खड़े गांव का एक दबंग व्यक्ति मुझे बेवजह गाली देने लगा मैने मना किया तो मुझे पटककर मारने लगा वह हाथ मे लोहे का कड़ा पहने था जिसकी चोट से में वही गिर पड़ा, मेैं किसी तरह अपने घर आया तो वह मेरे घर पर कुल्हाड़ी लेकर आ गया और कहने लगा लगड़ा को काट डालूंगा मेरे घर मे रखी सिलाई मशीन, मोटर साईकिल क्रमांक यू पी 93 ए क्यू 7401 को भी क्षति ग्रस्त कर दिया पास में खड़ी मेरी माँ, लभाई को कुल्हाड़ी की बटो से मारने लगा तथा जाति सूचक शव्दों से अपमानित करने लगा प्रार्थना पत्र में दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग क्या है ।
0 Comments