रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : जनपद के थाना मोठ में एक महिला ने अपने ही ग्राम के एक व्यक्ति पर फोन से अश्लील बात एवं चित्र भेजने का आरोप लगाया है, बतादें कि मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बाबई निवासी एक महिला ने बताया कि वह ग्राम में रह कर मेहनत मजदूरी करक् अपने बच्चों का भरण पोषण करने में लगी हुई है, लेकिन ग्राम के ही एक व्यक्ति द्वारा उसके मोबइल पर गन्दे वीडियो भेजते है साथ ही बात करने पर अश्लील बातें एवं धमकियां देता है पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके द्वारा थाना पूँछ में प्रार्थना पत्र दे दिया गया है साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी शिकायत की गयी है ।
करंट लग जाने से महिला की हुई मौत, परिजनों में शोक की लहर...

झांसी : जनपद के मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधेङ महिला को लेकर उसके परिजन पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जानकारी के अनुसार बताया गया है कि महिला जालौन जनपद के ग्राम इंगोई कला की रहने वाली है, जहां से कस्बा पूछ प्राइवेट अस्पताल में महिला का इलाज कराने आए, चिकित्सकों ने मना कर दिया तो वह मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य में पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का चेकअप किया गया, उसके बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, परिजनों का कहना है फिलहाल में सभी लोग खेत पर गए थे, घर पर अकेली थी तभी उन्हें करंट लग गया, फिलहाल में मामला संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
0 Comments