रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में निरंतर चोरियों का सिलसिला जारी बना हुआ है। तथा चोर एक के बाद एक चोरी की घटना को बड़े ही आसानी के साथ अंजाम देकर मौके से भाग निकलते हैं। तथा पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर मूकदर्शक बनी बैठी रहती जानकारी के अनुसार है। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नेहरू नगर में विगत रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे दिया, घटना की सूचना पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दिया। नेहरू नगर निवासी रिंकू पुत्र रामगोपाल ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विगत 10 सितंबर की रात्रि लगभग 10:00 बजे जब वह अपने मकान पर पहुंचा। तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था जैसे ही दरवाजा खोला तो अंदर के ताले वा वहां पर रखी अलमारी खुली हुई पड़ी थी। एवम उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण तथा नगदी भी चोर उठा कर ले गए। जिसे देख उसके होश उड़ गए घटना की सूचना पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की। आपको बता दें कि विगत कुछ महीनों से मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला निरंतर जारी बना हुआ है। तथा कोतवाली पुलिस अभी तक किसी भी एक चोरी का खुलासा करने में नाकाम रही। जिसकी वजह से चोरों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। तथा वह बिना किसी भय के बड़ी ही आसानी के साथ चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकलते हैं।
0 Comments