Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही, ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नही सीधा किया गया जीटी रोड पर टेढ़ा पोल....

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद के पुरामुफ्ती काली मंदिर के पास जीटी रोड किनारे पर लगा विद्युत का पोल रोड चौड़ी करण के दौरान लगाया गया था, जिसका घटियापन महीनों में ही सामने आ गया है, हो रही लगातार बारिस के चलते वह विद्युत पोल टेढ़ा होकर रोड की तरफ झुक गया है ।

पोल पर बराबर ११ हजार की विद्युत सप्लाई चलती रहती है, तार को रोड इस पार से उस पार को लेजाया गया है, तार पूरी तरह से जीटी रोड के बीचोंबीच लटक गया है, जिससे किसी भी समय ऊंची गाड़ी आ जाने पर बड़ा हादसा हो सकता है लोगों को जान माल का नुकसान भी हो सकता है, स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार छबीलेपुर विद्युत उप केन्द्र के जेई से किया लेकिन पोल सीधा नही कराया गया ।

ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर आरोप लगाते हुए बताया कि जेई से साथ में रहने वाले लाइनमैन पोल को सही करने और केबल लगाने के लिए पैसों की मांग करते है, विरोध करने पर उनकी बिजली काट देने और मुकदमा लिखाने की धमकिया देते है विद्युत कर्मचारियों की इस तरह की कार्यशैली से ग्रामीणों में काफी रोष है, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है ।

Post a Comment

0 Comments