Ticker

6/recent/ticker-posts

गैंगरेप पीड़िता से मिलने पहुंचे ब्लाक प्रमुख, जिलाधिकारी से मिलकर किया पीड़ित को सरकारी मदद दिए जाने की मांग....

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : सराय अंकिल थाना क्षेत्र में बीते दिनों दिन दहाड़े दलित नाबालिग बालिका के साथ गैंगरेप की घटना के बाद पूरे जनपद में भूचाल आ गया है और दलित बालिका के मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ा दिया है, वहीं एक आरोपी को ग्रामीणो ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया था जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है, घटना को देखकर पीड़ित दलित बालिका से मिलने जिला अस्पताल में चायल ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार ने पहुंच कर उसका हाल जाना, साथ ही पीडि़त बालिका का हर सम्भव मदद करने का आस्वाशन भी दिया, उन्होने पांच हजार नगद धनराशि तत्काल बालिका को उपलब्ध करायी और शासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है, इसके बाद ब्लाक प्रमुख घटना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से मिले और मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौपते हुए पीड़िता को आर्थिक मदद के साथ बलात्कारियों को फाँसी, कोतवाल को निलम्बित, पीडिंता को सुरक्षा और जमीन का पटटा दिये जाने सहित विभिन्न मांगों को मुख्य बिन्दु बनाया है।

Post a Comment

0 Comments