रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर के नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता पर भाषण एवं संस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता मेला ग्राउंड के भव्य मंच पर आयोजित की गई जिसमें अनेक स्कूल के छात्र एवं छात्राओ ने भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष ने डीप प्रज्जलित कर किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर मऊरानीपुर के मेला जलविहार के मंच पर स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम व स्कूली बच्चों की डांस प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने शहर को साफ सुथरा बनाये रखने के लिए गीत के माध्यम से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया, इस मौके पर उपजिलाधिकारी गुलाबचंद्र राम, पालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य, सहित नगर के स्कूली छात्र व उनके अभिभावक आदि मौजूद रहे ।
0 Comments