रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद में विगत दिवस मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुरा मोजा में किसानों के खेतों में खड़ी फसल को ठेकेदार द्वारा जबरन जेसीबी की मदद से नष्ट करने व खबर को कबरेज करने गए पत्रकारों के साथ प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा अभद्रता करने के विरोध में मंगलवार को मऊरानीपुर के समस्त पत्रकारों व किसान संगठन ने एक जुट होकर प्रोजेक्ट मैनेजर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की । साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपते हुए बताया कि अगर उक्त ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही अमल में नही लायी गयी । तो 26 फरवरी से सभी पत्रकार व किसान संगठन क्रमिक अनशन पर बैठकर आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। साथ ही पत्रकारों ने तहसील प्रसाशन पर किसानों की जमीनो को भूमाफियाओं के साथ मिलकर कब्जा कराने व लाखो रुपये की अबैध आय करने के सम्बंध में भी ज्ञापन दिया, जिसकी जांच कराकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है, इस मौके पर गिरवर सिंह, प्रमोद सिंह, सोनू मिश्रा, देवेंद्र चतुर्वेदी, अजीत नायक, संजीव तिवारी, रवि परिहार, महेंद्र सिंह सोलंकी, अनुज श्रोतीय, विनोद सोनी, मदन वर्मा, बबलू नामदेव, कल्याण सिंह, अभिषेक पाठक, महेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम राय, नितिन मिश्रा, कुलदीप रावत, के पी तिवारी, मुकेश सिंह, संतोष श्रीवास, शिवम विश्वकर्मा, अखिलेश राज, विहारीलाल गाडगे, रोहित झा, नरेंद्र प्रताप, सहित किसान यूनियन के राजशेखर बड़ोनिया, अखिलेश लिटोरिया, नन्दराम सिंह सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे।
0 Comments