ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह, अंसार अहमद उर्फ चांद

प्रयागराज : जनपद के पुरामुफ्ती चौराहे को जनपद कौशाम्बी का बॉर्डर माना जाता है, इसी चौराहे से होकर कानपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, प्रताप गढ़ आदि जनपदों को जाने के लिए चारों दिशाओं से यात्रियों का आवागमन होता है, पुरामुफ्ती चौराहा जनपद कौशाम्बी, प्रयागराज के कई ऐतिहासिक स्थलों को भी जोड़ने का काम करता है, इस चौराहे से प्रतिदिन लगभग 4 से 500000 लोगों का आना जाना, रुकना होता है, लेकिन दुर्भाग्य है कि इस चौराहे पर कहीं भी कोई सुलभ शौचालय का निर्माण आज तक नहीं कराया गया है । चौराहे के जस्ट सामने थाना और बगल में मंदिर भी स्थित है यहां पर रुकने वाले यात्रियों को शौचालय की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में महिला यात्रियों को अधिक परेशानी होती है, चौराहे पर रुकने वाले पुरुष यात्री ज्यादातर मंदिर के बगल में स्थित थाना पुरामुफ्ती की बाउंड्री वॉल दीवार के पास ही मूत्रालय का इस्तेमाल करते हैं जिससे चौराहे पर स्वच्छता की धज्जियां उड़ रही हैं एक तरफ भारत सरकार स्वच्छता मिशन को लेकर काफी चिंतित है वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते स्वच्छ भारत मिशन पूरी तरह से फेल होता दिखाई पड़ रहा है । कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी मांग शिकायती पत्र के माध्यम से जनप्रतिनिधि से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों तक से किया परन्तु शिकायत का कोई भी नतीजा अभी तक सामने नहीं आया है, मौजूदा सरकार से लेकर पूर्व में रही कई सरकारों के क्षेत्रीय विधायक और मंत्री गण इसी चौराहे पर पंडाल लगाकर अपना कार्यक्रम और लोगों को संबोधित करते हैं लेकिन आज तक उनका भी ध्यान इस ओर नहीं गया है ना ही उन्होंने इस चौराहे पर सुलभ शौचालय निर्माण कराने का कोई प्रयास किया है जो जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधियों की दूरदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है एक बार फिर यहां के स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर पुरामुफ्ती चौराहे पर एक सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराये जाने की मांग किया है ।
1 Comments
सांसद सोनकर जी और विधायक जी को इस बात की जानकारी 10 वर्ष से नही हो पाई बात करते है गंगा सफाई की । शर्म कीजिये सांसद जी और जागो जनता।
ReplyDelete