रिपोर्ट-अमित मिश्रा
झांसी : जनपद में मऊरानीपुर क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी द्वारा नगर और ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर अपात्र लोग जो गरीबो का राशन खा रहे थे, उसकी जांच कर लगभग 150 अंत्योदय कार्डो को निरस्त कर पात्र लोगो को खोज कर उनके कार्ड बनाये जो नगर क्षेत्र के लोगों के लिए चर्चा का विषय बने हुये है और उनकी इस तरह की कार्यशैली को लोगो ने सराहा है, इसी के चलते क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी महेश गौतम ने ग्राम कंजा चितावत में राशन कार्डों की जांच किया, इस दौरान उन्होंने सारे गांव के पास राशन कार्ड पाए जांच के दौरान वो एक ऐसे जरूरतमंद महिला बफार जान जिसके पास राशन कार्ड तो था लेकिन गैस कनेक्शन न होने के कारण वो परेसान थी, जिसे देखते हुए क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी महेश गौतम ने अपने निजी पैसों से महिला को गैस कनेक्शन दिलाया, गैस कनेक्शन पाते ही महिला खुश हो गई, अधिकारी महोदय की इस कार्यशैली से गांव के लोग तारीफ करते नजर आए ।
0 Comments