ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में 6 जून 2020 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री आदित्यनाथ योगी जी ने 18.16 करोड़ की लागत के 132/33 केवी, 2x20 एमवीए, उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा ऊर्जीकृत, नवनिर्मित पारेषण विद्युत उपकेन्द्र कबरई का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लोकार्पण किया।इस मौके पर जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी में मा० विधायक सदर राकेश गोस्वामी एवं डीएम अवधेश कुमार तिवारी, सीडीओ हीरा सिंह सहित अन्य विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे। डीएम ने जानकारी दी कि कबरई के इस नए विद्युत उपकेंद्र से कबरई नगर पंचायत अलीपुरा, खन्ना, मोचीपुरा, छिकारा एवं पहरा क्षेत्र की लगभग 2 लाख की आबादी लाभान्वित होगी, साथ ही इस उपकेन्द्र के निर्माण के फलस्वरूप जनपद महोबा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का सुचारू रूप से पोषण सुनिश्चित होगा एवं इन क्षेत्रों की लो वोल्टेज की समस्या का भी निराकरण होगा, साथ ही साथ सौभाग्य योजना में जोड़े गये कनेक्शनों के कारण बढ़े हुए विद्युत भार को सम्मिलित करते हुए सम्पूर्ण जनपद को निर्वाध विद्युत आपूर्ति दी जा सकेगी।इस उपकेन्द्र के निर्माण से कबरई ब्लाक में स्थापित स्टोन क्रेशर एवं अन्य औद्योगिक इकाईयों को भी विशेष लाभ होगा, उन्होंने बताया कि इस परियोजना का कार्य प्रारम्भ 24 जनवरी 2018 को हुआ था, जिसका आज लोकार्पण हुआ ।
0 Comments