Ticker

6/recent/ticker-posts

क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार राहुल ने मऊरानीपुर कार्यालय पहुंचकर पद भार किया ग्रहण...


रिपोर्ट-अमित मिश्रा

झांसी : जनपद में मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार का स्थानांतरण मोठ हो जाने के बाद उनकी जगह मोठ से आये नवागंतुक पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार राहुल ने मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया कार्यभार ग्रहण कर लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा नगर में सबसे पहले संचालित हो रहे अवैध धंधों को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी साथ ही अराजक तत्वों और अपराधी किस्म के लोगो पर कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजा जायेगा फरियादियों की फरियाद सुन उन्हें तत्काल न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी, उन्होंने बताया कि इससे पहले वह झांसी,फिरोजाबाद, गोण्डा में भी पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं ।

Post a Comment

0 Comments