Ticker

6/recent/ticker-posts

रानीपुर टाउन एरिया के कचरा घर में हो रही धांधली, लोगों ने किया जांच करा कर कार्यवाही कराने की मांग...


रिपोर्ट-अमित मिश्रा

झांसी : जनपद में नगर पंचायत रानीपुर द्वारा श्री भैरव जी के मंदिर के पीछे एवं ग्राम देवरी सिंहपुरा मौजे में एक कूड़ा कचड़ा घर का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत से गड़बड़झाला चल रहा है, जानकारी के अनुसार नगर पंचायत रानीपुर द्वारा लाखों रुपए की लागत से एक कूड़ा कचड़ा घर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें मानक विहीन बालू से मिश्रित मिट्टी में सीमेंट मिलाकर बनाया जा रहा है। जिसकी दीवालो में साफ नजर आ रहा है कि सीमेंट में मिट्टी मिलाई गई है क्योंकि इन दिनों बालू लेने पर एम.एम 11 कहीं पर नहीं मिल पा रही है और बालू के घाट भी शुरू नहीं हुए हैं इसलिए ठेकेदार ने इसी का फायदा उठाते हुए कचड़ा घर के बगल में एक खदान है। जिसमें मिट्टी मिश्रित बालू निकली है जिसका कचड़ा घर के निर्माण में प्रयोग किया जा रहा है जो जरा सा हाथ लगाने पर झड़ रही है। तथा दीवालो पर भी प्लास्टर में अच्छी बालू का प्रयोग नहीं किया जा रहा है जिसका ढेर अलग स्थल पर पड़ा हुआ है और स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि दीवालो की चुनाई मोरम से की गई गयी है कुल मिलाकर उक्त कचड़े घर के निर्माण में मानक विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है कस्बा वासियों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ठ कराते हुए कचड़ा घर में हो रही धांधली की जांच टी.ए.सी से कराए जाने की मांग की है ।


Post a Comment

0 Comments