Ticker

6/recent/ticker-posts

मऊरानीपुर क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सादे तरीके से मनाया गया 74 वा स्वतंत्रता दिवस.......

रिपोर्ट-गजेन्द्र सिंह


झांसी : जनपद में कोरोना महामारी के चलते इस बार 74 वा स्वतंत्रता दिवस सादे तरीके से मनाया गया है, पूर्व की भांति तरह इस वर्ष न कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम न कोई आकर्षक झांकियां निकाली गई केवल कुछ वरिष्ठ जनों एवं ग्राम प्रधान और विद्यालय में तैनात अध्यापकों के द्वारा स्कूलों, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र सादे तरीके के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया, इसी क्रम में ग्राम घाटकोटरा के प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर विष्णु राय एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा पंचायत भवन स्वास्थ्य केंद्र और स्कूलों में झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद ग्राम घाटकोटरा मे कार्यरत सफाई कर्मचारी को ग्राम को हमेशा अच्छी साफ-सुथरा रखने पर सफाई कर्मचारी को झंडारोहण में आए वरिष्ठ जन वीरेंद्र सिंह गौर रिटायर्ड मास्टर साहब ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि हमे कोरोना काल के भयावय समय में देश में जिला, तहसील और ग्राम स्तर पर तैनात डॉक्टरों, सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मियों का सबसे ज्यादा योगदान मानना चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments