रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘तपन भारत की खबर’ (टीबी न्यूज़) के नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन सोमवार को मूरतगंज के मितवापुर मोड़ के पास हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में जिलेभर से पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर समाचार पत्र की नई पहल का स्वागत किया। समारोह में समाचार पत्र के संपादक सुरेश सिंह, उप संपादक संदीप सिंह, सहायक प्रकाशक राजकुमार और जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी, कौशाम्बी जिला अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा तथा वरिष्ठ पत्रकार एसबी शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं पत्रकारों ने नवीन कार्यालय का उद्घाटन करते हुए समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की महती आवश्यकता है। समाचार पत्र को समाज की आवाज बनकर आम लोगों की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना चाहिए। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इनमें राकेश दिवाकर, राकेश मिश्रा, सरवन कुमार, रामू, संतोष कुमार, संतोष कुमार प्रजापति, घनश्याम कुमार, आकाश कुमार, महेंद्र प्रताप, रितेश सिंह, अमर सिंह यादव, इंद्रजीत, अरविंद कुमार, शेर विकास कुमार पटेल, संतोष बैरागी, रामू प्रजापति, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार और राजेंद्र प्रसाद शर्मा समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
वक्ताओं ने ‘तपन भारत की खबर’ की निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि समाचार पत्र भविष्य में भी सच के साथ खड़े होकर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेगा। समारोह के अंत में संपादक सुरेश सिंह ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
0 Comments