Ticker

6/recent/ticker-posts

शादी कराने के नाम पर ठगी का आरोप, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना पुलिस ने शादी कराने के नाम पर कथित तौर पर लोगों से रकम ऐंठने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक मामले में वांछित थे और मुखबिर की सूचना पर 19 सितंबर की सुबह सैय्यद सरावां मोड़, तेरह मील के पास से पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के  चकराया गांव निवासी छैल बिहारी पुत्र स्वर्गीय रमन ने 18 सितंबर 2026 को संदीपन घाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनकी शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने उनसे रकम ली और धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 245/26 के तहत बीएनएस की धाराओं 308(5), 318(4), 319(2), 316(2) व 3(5) में मामला दर्ज किया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 8:40 बजे विवेक कुमार पासी पुत्र स्व. राम विशाल निवासी फरीदपुर सुलेम, थाना चरवा, उम्र करीब 38 वर्ष तथा कल्लू उर्फ सियानन्द पुत्र स्व. लाला निवासी उजिहिनी आइमा गोदाम, थाना संदीपन घाट, उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों से शादी कराने के नाम पर लोगों से रकम लेने और धोखाधड़ी करने के संबंध में जानकारी मिली है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगरूप यादव, कांस्टेबल प्रिंस यादव और कांस्टेबल नितीश कुमार मौर्य शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments