Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनी पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध दिखाए सख्त तेवर, पुलिस मुज़हमत का अभियुक्त किया गया रासुका में निरुद्ध....

रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी में पंजीकृत मु0अ0स0 355/20 पुलिस मुज़हमत के अभियुक्त सिंकू पुत्र फूलचंन्द्र पासी निवासी नरसिंह पुर कछुआ थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को श्रीमान जिलामजिस्ट्रट कौशाम्बी के आदेश संख्या 5600 (3) जेएएनएसए कौशाम्बी 2020 दिनांक 8 सित्म्बर द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 की उप धारा 2 के अधीन किसी भी ऐसी रीति में कार्यवाही करने से रोकने के उद्देश्य से लोक व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जिला कारागार कौशाम्बी में साधारण श्रेणी के बंदी के रूप में उक्त कारागार के अधीक्षक की अभिरक्षा में निरुद्ध किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments