Ticker

6/recent/ticker-posts

विधवा महिला ने लगाया घर कब्जने का आरोप, चौकी प्रभारी से की देवर की शिकायत...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 


कौशाम्बी : भरवारी चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने देवर पर पुश्तैनी मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर मकान पर अपना हक दिलाने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, मुन्नी बेगम पत्नी स्वर्गीय वकील अहमद निवासी कुण्डापुर, हाल मुकाम मुकीम, परगना व तहसील चायल की रहने वाली हैं। महिला के पति वकील अहमद की करीब दस वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ कुण्डापुर चली गई थीं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती रहीं। महिला का आरोप है कि उनके जेठ मुस्तफा पुत्र स्वर्गीय इसहाक ने मकान में कबाड़ रखने के लिए जगह ली थी। बाद में करीब दो वर्ष पूर्व मुस्तफा की मृत्यु हो गई। आरोप है कि इसके बाद उनके देवर मकसूद पुत्र स्वर्गीय इसहाक ने मकान पर जबरन कब्जा कर लिया।

पीड़िता का कहना है कि संबंधित मकान में उसके पति वकील अहमद का नाम खतौनी में दर्ज है। मकान पर कब्जे की जानकारी होने के बाद महिला ने चौकी प्रभारी से मामले की जांच कराने और उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। महिला ने स्वयं को बेसहारा बताते हुए प्रशासन से उसके अधिकार की रक्षा करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments