Ticker

6/recent/ticker-posts

कदौरा गांव में करंट लगने से युवक क़ी मौत, परिजनों में मचा कोहराम..........

रिपोर्ट-गजेन्द्र सिंह


झांसी : जनपद में मऊरानीपुर क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गई, इलाज के लिए परिजन उसे अस्पताल ले गए, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया है ।

जानकारी के अनुसार रविवार को सुवह लगभग 8 बजे कोतवाली क्षेत्र के कदौरा गांव का निवासी रामपाल 25 पुत्र घनश्याम पाल अपने गाँव मे किसी कार्य को कर रहा था, तभी वहाँ से निकली विधुत लाइन मे उसका शरीर छू गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे रामपाल को मऊरानीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना से मृतक के परिजनों के साथ ही पूरे गांव में शोक का माहौल है ।

Post a Comment

0 Comments