रिपोर्ट-सोमराज वर्मा
प्रयागराज : जनपद में जहां एक तरफ किसान, मजदूूूूर तहरीर ले पुलिस थाना से लेकर अधिकारियों के दफ्तरों तक चक्कर काटते रहते हैं लेकिन फिर भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं होती है, वहीं दूसरी तरफ रसूख और पैसे के दम पर पुलिस झूठी शिकायत भी दर्ज करने में तनिक विलंब नहीं करती है ऐसा ही एक मामला 19 दिसंबर 2021 शुक्रवार के दिन लेखपाल की गिरफ्तारी का है, चायल तहसील में कार्यरत लेखपाल मेडिकल चौराहे से चायल के लिए बढ़े तभी ई रिक्शा चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारके भागने लगा, लेखपाल ने जब ई रिक्शा चालक को आगे रोका तो उसने बताया कि ब्रेक फेल हो गई है, जिसने अपने पिता को आरटीओ बताया था, लेखपालों ने ई रिक्शा मालिक से फोन से बात करके अपना हुआ नुकसान बताया तो उसने धूमनगंज थाने के आगे आरटीओ मोड़ पर मिलने की बात कही, लेखपाल उसे लेकर बताएं गए स्थान पर मिलने को मान गए क्योंकि उनका रास्ता भी वही था, जब धूमनगंज मोड़ पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अभी १ घंटे रुकना पड़ेगा, लेखपालों को देर होने के कारण चायल जाना था, उन्होंने ई रिक्शा मालिक चालक के पिता से बताया कि हम इसे आगे पुरामुफ्ती थाना देकर अपनी तहसील चले जाएंगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक कर थाना में बैठा लिया, उनके मोबाइल जमा कर लिए, लेखपालों का कहना है कि फिर उन्हें जॉर्ज टाउन पुलिस को दे दिया गया, बताया गया कि वही का मामला है वहीं से सुलझेगा, जॉर्ज टाउन पुलिस ने फर्जी अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था, देर रात उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया गया, जॉर्ज टाउन थाना और पुरामुफ्ती थाना में ई रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि वह खुद अपनी मर्ज़ी से आया है बावजूद इसके सुलह कराने की जगह पुलिस ने मामले को तूल पकड़ा दिया, लेखपाल को उनके जिले से बिना जिलाधिकारी कौशाम्बी या उपजिलाधिकारी चायल की अनुमति के ही गिरफ्तार कर लिया, जिससे लेखपालों में आक्रोश है मामले की शिकायत ई रिक्शा चालक ने खुद सीओ कर्नलगंज से की है, उसने बताया कि वह खुद लेखपालों के साथ गया है और कोई मारपीट नहीं हुई है, सारी घटना जॉर्ज टाउन प्रभारी निरीक्षक के दिमाग की उपज है, कोरोना काल में दिन रात राजस्व विभाग पुलिस के साथ करता रहा जनता की सेवा रहा है अभी हाल में ही लेखपालों को टीकाकरण हुआ है, पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों पर अपहरण का मुकदमा कायम कर दिया, लेखपाल संघ इतनी तत्परता से हुई कार्यवाही को जॉर्ज टाउन पुलिस की तानाशाही बता रहे हैं ।
1 Comments
आज कल की पुलिस लापरवाह हो चुकी है और कुछ ज्यादा बड़ा चड़ा के बताती है
ReplyDelete