Ticker

6/recent/ticker-posts

ओवरलोड माफियाओं पर कब होगी कार्यवाही, पूरामुफ्ती चौराहे पर खुलेआम ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों से हो रही वसूली...

रिपोर्ट-राजकुमार


कौशाम्बी : जनपद में  बालू लदे ओवरलोड वाहनों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, ऐसे में खनन विभाग एवं अन्य संबंधित जिम्मेदारों ने कई टीमें गठित करके ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही की मुहिम जारी कर दिया है, जनपद में जिम्मेदारों के सख्त रवैया के बाद भी ओवरलोड माफियाओं पर इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है, ओवरलोड माफिया नया नया तरीका ढूंढ कर ओवरलोड वाहनों को पास करा रहे हैं, ऐसा ही एक नजारा पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में देखने को मिला है जहां पर ओवरलोड माफिया थाना के सामने खड़े होकर ओवरलोड बालू दे दे ट्रैक्टरों से वसूली करके पैसा जिम्मेदारों तक पहुंचा रहे हैं ।

जिससे उनका कारोबार निरंतर चलता रहे, इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक ओवरलोड माफिया पैसा वसूल कर ट्रैक्टरों को पास करा रहा है, थाना के सामने ओवरलोड माफिया की इस तरह की अवैध वसूली का वीडियो स्थानीय पुलिस समेत जिम्मेदारों पर भी सवाल खड़े कर रही है ।

Post a Comment

0 Comments