Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रयागराज : थाना करैली क्षेत्र के जान लेवा हमला करने वाले लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.........

रिपोर्ट जैगम हलीम

प्रयागराज :  थाना करैली व SOG क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित 04 अभियुक्तों 1. मो0 आसिफ 2. अल्तमस इकबाल 3. शाहिद 4. मो0 जीशान को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा, 01 जिन्दा कारतूस नाजायज बरामद किया गया ! थाना करैली क्षेत्र अंतर्गत 12 जून शनिवार की रात को गोली चलाने वाले अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी !
प्रयागराज: पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी प्रथम सत्येंद्र तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में दिनांक 12 जून 2021 दिन शनिवार को मोहल्ला हाजी नगर थाना करैली में मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद फारुख निवासी गौस नगर थाना करेली जनपद प्रयागराज को गोली मार दी गई थी जिसे स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 508/ 2021 धारा 307 भा. द. वि पंजीकृत किया गया । दिनांक 13 जून 2021 को थाना करैली पुलिस व एसओजी क्राइम ब्रांच प्रयागराज के सहयोग से नामजद 4 अभियुक्त गणों को 1.मोहम्मद आसिफ निवासी 360बी हाजी नगर सुलतानपुर भवा थाना करेली जनपद प्रयागराज उम्र 28 वर्ष। 

2. अल्तमस इकबाल निवासी 28 अकबरपुर थाना करेली जनपद प्रयागराज उम्र 21 वर्ष।
3. शाहिद 28 वर्ष निवासी हाजी नगर सुल्तानपुर भावा
4. मोहम्मद जीशान 22 वर्ष सुल्तानपुर भावा हाजी नगर थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर पर एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिंदा कारतूस अभियुक्त मोहम्मद जीशान उपरोक्त के कब्जे से बरामद किया गया जिस के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 509 2021 धारा 325 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना करेली से शामिल रहे...
 1: उप निरीक्षक बृजेश सिंह थाना प्रभारी करेली,।
2. SSI कौशलेंद्र बहादुर सिंह
3. उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार यादव
4. उप निरीक्षक शेर सिंह यादव
5. उप निरीक्षक रणवीर सिंह
6. हेड कांस्टेबल शाहजहां खा
7. कांस्टेबल कपिल कुमार व सुधीर कुमार
8. एसओजी (SOG) टीम क्राइम ब्रांच प्रयागराज शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments