Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी और अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख, राजनाथ बोले पार्टी ने एक अनमोल हीरा खो दिया...

रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी


लखनऊ : यूपी के दो बार सीएम रह चुके कल्याण सिंह के निधन पर डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने भी दुख व्यक्त किया, उत्तर प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। दो बार यूपी के सीएम और राजस्थान के राज्यपाल रहे 89 साल के कल्याण सिंह ने लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान सीजीपीजीआई में आखिरी सांस ली, गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, 'कल्याण सिंह जी के निधन से देश ने आज एक सच्चे राष्ट्रभक्त, ईमानदार व धर्मनिष्ठ राजनेता को खो दिया, बाबूजी एक ऐसे विराट वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में भाजपा का संगठन पनपा व उसका विस्तार हुआ, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एक सच्चे उपासक के रूप में उन्होंने जीवनभर देश व जनता की सेवा किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीटर पर लिखा कि दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं कल्याण सिंह जी जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे, उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, उन्होंने आगे लिखा, 'भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह जी ने अहम भूमिका निभाई, देश की हर पीढ़ी इसके लिए उनकी आभारी रहेगी, भारतीय मूल्यों में वे रचे-बसे थे और अपनी सदियों पुरानी परंपरा को लेकर उन्हें गर्व था, उन्होंने आगे लिखा कि कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए, जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलता है, बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश ही नहीं भारतीय राजनीति की वह कद्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी, उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा, वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए, जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत किया था, श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है और मेरे लिए तो यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है, कल्याण सिंह के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दु:ख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे, ओम शान्ति, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा पूर्व राज्यपाल व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है, उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें, समाज, कल्याण सिंह जी को उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल व हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत कल्याण सिंह बाबूजी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है, यूपी के डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने लिखा कि अपनी विशिष्ट कार्यशैली से उत्तर प्रदेश की राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता और हमारे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का निधन दु:खद है प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लिखा कि रामलला के सच्चे सेवक, पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे अभिवावक कल्याण सिंह जी बाबूजी हमारे बीच नहीं रहे, उनका जाना एक युग के अंत होने जैसा है, बाबू जी जैसा महान व्यक्तित्व का निधन, पार्टी ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है प्रभु श्रीराम उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं उनके परिजनों व चाहने वालों को यह वज्रघात सहन करने की शक्ति प्रदान करे, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक, दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान, विनम्र श्रद्धांजलि, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लिखा कि भाजपा के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन की खबर अति-दु:खद, उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना, कुदरत उन सबको इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।

Post a Comment

0 Comments