रिपोर्ट- मनोज सोनी, ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद में सोमवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का “अमृत महोत्सव” कार्यक्रम दुर्गाभाभी शहीद स्मारक, शहजादपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंे विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर काकोरी शहीद स्मारक स्थल, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन को सुना। मा0 विधायक मंझनपुर श्री लाल बहादुर, मा0 विधायक सिराथू श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्षा श्रीमती अनीता त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी स्टालों का अवलोकन किया गया तथा दुर्गाभाभी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकांत त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गढ़वा, हिसामबाद एवं कोशम इनाम का किया स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित गढ़वा, हिसामबाद एवं कोशम इनाम का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने हिसामबाद में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश देतेे हुए इन सब लोगों के खाने-पीने आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में साफ-सफाई एवं चिकित्सकों की टीम को निरन्तर क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिये, जिससे किसी के बीमार होने की स्थिति में तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सके। गढ़वा के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गढ़वा में 14 परिवार प्राथमिक विद्यालय एवं जैन मंदिर में शिफ्ट किये गये हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने इन सब लोगों के खाने-पीने आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर निरन्तर निगरानी के साथ ही आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने प्रस्तावित बृहद गौसंरक्षण केन्द्र कोशम इनाम में चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।
बाढ़/अतिवृष्टि की आपदा से निपटने हेतु बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम स्थापित। कन्ट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर-9454418030 एवं 7080039571 बाढ़/अतिवृष्टि की आपदा से निपटने हेतु एक जिला स्तरीय बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम, कोविड कन्ट्रोल रूम कलेक्टेªट कौशाम्बी में स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अतिरिक्त उप जिलाधिकारी श्री विनय कुमार गुप्ता नियुक्त किये गये है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी श्री मनोज ने देते हुए बताया कि कन्ट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर-9454418030 एवं 7080039571 है। बाढ़ से संबंधित किसी भी स्थिति/समस्या के समाधान हेतु इन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।
0 Comments