Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 01 नवम्बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक धान क्रय केन्द्रों पर की जायेगी धान की खरीद...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को कोई समस्या न आये तथा जब भी समय दे, उस समय उनका धान खरीद सुनिश्चित किया जाये। 01 नवम्बर से 28 फरवरी, 2022 तक धान क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद की जायेगी। उन्होंने खान खरीद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता रहे, उसके लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया जायेगा तथा ट्रोल फ्री नं0 दिया जायेगा, उस पर भी सम्पर्क कर सकते है। तहसील स्तर पर धान खरीद हेतु उपजिलाधिकारी को नोडल नामित किया गया है। धान खरीद की सम्पूर्ण प्रक्रिया आॅनलाइन होगी। खरीद के पूर्व खाद्य विभाग के पोर्टल  fcs.up.gov.in पर किसान द्वारा पंजीकरण कराया जायेगा। पंजीकरण हेतु आधार संख्या तथा आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर अनिवार्य है। मोबाइल नं0 पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर ही पंजीकरण होगा। पंजीकरण के पश्चात संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी के लागइन से किसान के नाम मिसमैच, गाटा, रकबा तथा उत्पादित मात्रा का सत्यापन किया जायेगा। 100 कुं0 तक बिक्री करने वाले किसान मात्रा सत्यापन से मुक्त रहेंगे। जनपद में धान का औसत उत्पादन 32.27 कुं0 प्रति हेक्टेयर है। सभी क्रय केन्द्रों, भण्डारण डिपो तथा राइस मिलों की जियो टैगिंग की जायेगी। खरीद के पश्चात आधार से लिंक बैंक खाते में ही पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। सम्पूर्ण खरीद आनलाइन टोकन के आधार पर की जायेगी। यदि टोकन की तिथि पर कृषक क्रय केन्द्र पर सायं 4 बजे तक उपस्थित नहीं होता है, तो उसका टोकन निरस्त समझा जायेगा और उसे नई तिथि के लिये टोकन प्राप्त करना होगा। सम्पूर्ण खरीद ई-पाॅप मशीन से किसानों के बायामैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा किया जायेगा। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, डिप्टी आरएमओ श्री विपिन कुमार सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments