Ticker

6/recent/ticker-posts

मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका सम्मेलन तथा 754 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का कलेक्टेªट में हुआ सजीव प्रसारण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिक सम्मेलन तथा 754 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहे है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में महिलाओं को विशेष दर्जा दिया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से हर क्षेत्र में आगे आकर स्वावलम्बी बनने के लिए कहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कोरोना काल में की गयी सेवा अतुल्नीय है, इसके लिए आप सभी लोग बधाई के पात्र है। मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के लिए गैस, शौचालय, विधवा पेंशन आदि के जरिये महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार प्रदान किया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा स्मार्ट फोन देकर उन्हें हाईटेक बनाने का कार्य किया है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वेतन बढ़ाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं के साथ ही महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments