Ticker

6/recent/ticker-posts

दर्जनों गांवों में भ्रमण के दौरान इंद्रजीत सरोज ने साधा सरकार पर निशाना, जनता को तेल देकर तेल निकाल रही योगी सरकार...

रिपोर्ट-जैगम हलीम

कौशाम्बी : जनपद में करारी थाना क्षेत्र के बंधवा कल्याण आर्का महावीर पुर दाढ़ी दशरथपुर सचवारा बंधुरी रसूलीपुर आदि गांव का दौरा सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने किया आम जनता से मुलाकात और क्षेत्र भ्रमण के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज भाजपा सरकार पर जम कर बरसे उन्होंने कहा कि योगी सरकार और मोदी सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है योगी सरकार ने तेल देकर जनता का तेल निकाल लिया गैस सिलेंडर 1000 रुपए में बिक रहा इससे पहले गैस सिलेंडर की कीमत 450 रुपए थी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सब्सिडी देने की बात कह कर गैस सिलेंडर महंगा किया ना तो अब सब्सिडी आ रही है और सिलेंडर का रेट भी महंगा है, इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि आवारा पशु घूम रहे हैं किसान परेशान हैं रात दिन किसान खेतों में डेरा जमाए हुए हैं किसान खेत की रखवाली कर रहे हैं डीजल पेट्रोल का दाम आसमान छू रहा है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी मोदी सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है 2022 में भाजपा सरकार नहीं बनने वाली इंद्रजीत सरोज ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार बनने पर घर की बिजली फ्री समरसेबल की बिजली फ्री राशन फ्री किसानों का कर्ज माफ महिलाओं को 1500 पेंशन देने का ऐलान किया है इस मौके पर जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव उपाध्यक्ष खलीक अहमद उर्फ निक्के परवेज अख्तर अंसारी सोनी चौधरी इस्तेखार अहमद सैफ़ी विधान सभा अध्यक्ष मान सिंह पटेल भोला सरोज सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments