ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में पितृ पक्ष शनिवार भाद्रपद शुक्लपक्ष पूर्णिमा तिथि से आरंभ हो गया है संगम तट पर पितरों को नमन ओर तर्पण करने लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है, पहले दिन पूर्णिमा का श्राद्ध किया जा रहा है यह क्रम 15 दिनों तक यानी आश्विन कृष्णपक्ष की अमावस्या तक जारी रहेगा, शनिवार की सुबह से ही गंगा यमुना के संगम पर पितरों का श्राद्ध किया जा रहा है पूर्णिमा पर पूजन श्राद्ध और मुंडन के लिए लोग जुटे हैं, मंत्रोच्चार के साथ ही ब्राह्मण विधिवत पूजन अर्चन करा रहे हैं यह क्रम 15 दिन तक जारी रहेगा, प्रतापगढ़ के मानिकपुर नगर के शाहाबाद गंगा तट और राजघाट गंगा तट पर हजारों की संख्या में लोगों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई साथ ही पूर्वजों की याद में पितरों के निमित्त जल से तर्पण और उसके उपरांत पिंडदान करते दिखाई दिए ।
0 Comments