ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में शनिवार को शिवपाल यादव जगराम चौराहा स्थित श्री प्रकाश राय के आवास पर पहुंचे थे उन्होंने कहा कि प्रदेश में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता कब्जा कर रहे हैं, इसका उदाहरण कचहरी रोड पर देखने को मिल रहा है इसे लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत करेंगे, यह बातें प्रदेश की सपा सरकार में मंत्री रहे शिवपाल यादव ने कहीं है, महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मंत्री ने शनिवार की सुबह श्री प्रकाश राय ‘लल्लन राय के आवास पर पत्रकारों से बात की, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा में वापस जाने की संभावना से इंकार किया, भाजपा गठबंधन में शामिल होने की बात पर बोले कि चुनाव से छह महीने पहले इस पर निर्णय लिया जाएगा, सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बोले कि वह संगठन को मजबूत नहीं बना सके, चुनाव से पहले जनता उनके संगठन को सत्ता में देखना चाहती थी, लेकिन प्रदेश के किसी भी जिले में उन्होंने संगठन को मजबूत करने का काम नहीं किया, अखिलेश के इस बयान पर कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य 100 विधायक लेकर आएं तो उन्हें सीएम बना देंगे के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भतीजे ने चाचा को लेकर कुछ नहीं बोला है, आगे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद जब उन्होंने देश की सभी क्षेत्रीय पार्टियों से महाविलय की बात कहीं तो सभी पार्टी के नेता तैयार थे हालांकि इसी बीच साजिश रच कर महाविलय को असफल कर दिया गया है यह साजिश किसने रची थी इस बारे में उन्होंने कुछ कहने से साफ इन्कार कर दिया ।
0 Comments