Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला छात्रावास में बाइक सवारों ने किया उपद्रव, मालकिन ने पुलिस से किया शिकायत...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में कटरा स्थित एक लॉज में शुक्रवार की रात बाइक सवार चार लड़कों ने जमकर उपद्रव किया, लॉज की मालकिन रीता केसरवानी ने कर्नलगंज पुलिस से शिकायत की है मालकिन ने पुलिस को बताया कि उनके लॉज में लड़के और लड़कियां दोनों रहते हैं, बतादें कि शुक्रवार रात में अपराधी प्रवृत्ति के चार लड़के पहुंचे, लॉज में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे, एक छात्रा से बदसलूकी की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, उनकी हरकतें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है शोर मचाने पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए ।

Post a Comment

0 Comments