ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में गोरखपुर से प्रेमिका के साथ भागकर आए आरिफ अंसारी की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है आरिफ के परिवार के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है, उन्होंने युवती को ही जिम्मेदार ठहराया है, पुलिस बारीकी से इस मामले की पड़ताल कर रही है उधर दो डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया जिसमें मौत की सही वजह सामने नहीं आने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया, जिसके बाद गोरखपुर से पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की है, प्रेमी युगल इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने स्थित एक लाज में ठहरे थे, गुरुवार सुबह आरिफ कमरे में मृत मिला था उसकी प्रेमिका ने बताया कि बेहोशी का इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हुई, आरिफ के चाचा कई लोगों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे, बाद में आरिफ के पिता भी आए और युवती पर हत्या का आरोप लगाने लगे, पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर गोरखपुर चले गए, इस मामले में गोरखपुर पुलिस प्रयागराज पहुंची और सिविल लाइन थाना में युवती से पूछताछ की, गोरखपुर पुलिस ने बताया कि युवती का कलमबंद बयान दर्ज किया गया है इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
0 Comments