Ticker

6/recent/ticker-posts

बेरुई गांव में मोबाइल के दुकानदार को दबंगों ने पीटकर किया लहूलुहान, सर में आई गम्भीर चोटें...

रिपोर्ट-नरेन्द्र कुमार द्विवेदी

कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र के बेरुई गांव में मोबाइल का दुकान चलाने वाले दुकानदार को गांव के कुछ दबंगों ने मोबाइल के लेनदेन में मोल भाव के चलते मारपीट कर लहूलुहान कर दिया, जिसका इलाज जिला अस्पताल से चल रहा है, बतादें कि सराय अकिल थाना के बेरुई गांव के रहने वाले सानू उर्फ विरेन्द्र द्विवेदी गांव में ही मोबाइल की दुकान चलाता है आरोप है कि शुक्रवार के दिन गांव के रहने वाले कुछ दबंग चंदन और चंद्रशेखर नाम के व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और मोबाइल खरीदने की बात करने लगे, पीड़ित दुकानदार ने कई मोबाइल दिखाए तो उक्त दबंग लोग मोल भाव करने लगे, जब दुकानदार ने कहा कि हम मोबाइल इतने में नहीं देंगे तो उपरोक्त जबरन गाली गलौज करके उससे मोबाइल लेने की कोशिश करने लगे, विरोध करने पर दबंगों ने जबरन उसकी दुकान में घुसकर लाठी डंडों से जमकर पीट दिया, जिससे दुकानदार के सर पर गंभीर चोट आ गई वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने उसे उठाकर थाना सराय अकिल लाए जहां पर पुलिस ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवा दिया वहीं घटना करनएब के बाद आरोपी दबंग फरार बताए जा रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments