रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद के चरवा थाना अन्तर्गत मंहगाव चौकी क्षेत्र के एक गांव में दिनांक 8 सितंबर 2022 को पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ अज्ञात व्यक्ति बाजरे के खेत में दुष्कर्म कर मासूम बालिका को छोड़कर कर मौके से फरार हो गया था, मासूम बालिका किसी तरह घर पहुंच कर अपनी मां से आपबीती बताई थी, मासूम की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए, परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस मासूम को एम्बुलेंस द्वारा जिला जिलाचित्सलय मंझनपुर में भर्ती कराया, जहां पर मासूम बालिका का इलाज चल रहा है, गौरतलब है कि उपरोक्त मामले में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के आदेश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी चायल श्यामकान्त के कुशल निर्देशन में स्थानीय थाना प्रभारी आलोक कुमार सोनकर अपने हमराहियों के साथ मुकदमा अपराध संख्या 237/22 धारा 376 AB, IPC एवं 5M/6 पास्को में बनाम अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत मुकदमें में फरार अभियुक्त को मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकप गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद अभियुक्त से नाम पता पूंछने पर उसके द्वारा अपना नाम मगन काल्पनिक उर्म लगभग 14 वर्ष बता गया, पुलिस ने बालक को हिरासत में लेकर थाना ले आई साथ ही अग्रिम कार्यवाही में जुट गई, इस सम्बन्ध में जब थाना प्रभारी आलोक कुमार सोनकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि चूंकि उक्त मुकदमें में अभियुक्त बाल अपचारी है इसलिए अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही के उपरान्त किशोर न्याय बोर्ड प्रेषित किया गया है ।
0 Comments