ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में चायल सर्किल के नेवादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत तिल्हापुर मोड़ के समीप स्थित आदित्य हॉस्पिटल ट्रामा सेन्टर एण्ड अल्ट्रासाउंड के नाम से नर्सिंग एक्ट विपरीत चल रहा है, अस्पताल में मरीजों के लिए स्ट्रेचर और स्ट्रेचर कुर्सी तो है लेकिन परिजनों को खुद से खीचना पड़ता है, इतना ही नही बल्कि परिजन अगर अपने मरीज को अस्पताल में भर्ती करने से मना करते है तो स्वयं तिमारदारों को ही मरीज को स्ट्रेचर पर लाद कर अस्पताल से बाहर ले जाना पड़ता है, लोगों का आरोप है कि इस हॉस्पिटल में डॉक्टरों के द्वारा मनमाने तरीके से पैसा वसूला जाता है जब परिजन इलाज की बिल रसीद मांगते है तो उन्हें हिला हवाली दिया जाता है सिर्फ परिजनों को दवा और एक्सरे की रशि बताकर मोटी रकम वसूल जी जाती है, अस्पताल में एक एक भी दृष्टिकोण मानक के हिसाब से नहीं है, स्वास्थ विभाग के ढुलमुल रवैए के चलते ऐसे हॉस्पिटल संचालक खुलेआम मानक की धज्जियां उड़ा रहे हैं, कहीं ना कहीं स्वस्थ्य विभाग के बिगड़ैल कर्मचारियों की अवैध वसूली भी इसका बड़ा कारण हो सकती है ।
0 Comments