Ticker

6/recent/ticker-posts

पांडेरी गांव में अध्यापक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, परिजनों ने पुलिस से किया शिकायत ...

रिपोर्ट-मोहन लाल 

कौशाम्बी : जनपद में करारी थाना क्षेत्र के पांडेरी गांव में एक अध्यापक ने कक्षा 4 के छात्र की पहाड़ा नही सुना पाने पर उसकी पिटाई कर दिया, मामला पुलिस तक पहुंच गया है, बतादें कि करारी थाना क्षेत्र के पांडेरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक आनंद सिंह पटेल कक्षा चार के छात्र राकेश कुमार को कक्षा में पढ़ाने के लिए गए और राकेश कुमार से पहाड़ा पूछने लगे, जब पहाड़ा राकेश कुमार को नहीं आया तो इसी बात पर आनंद सिंह पटेल ने कक्षा चार के छात्र राकेश कुमार को डंडों से पीट दिया, राकेश कुमार ने रोते बिलखते हुए घर जाकर आप बीती परिजनों को बता दिया जिसके बाद राकेश कुमार के पिता ने करारी पुलिस को लिखित तहरीर दी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया, जहां बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर दोषी अध्यापक पर कानूनी कार्यवाही कराने की बात कही है ।

Post a Comment

0 Comments