Ticker

6/recent/ticker-posts

मेले में डीजे के विवाद को लेकर चली गोली, भीड़ में मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस...

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह 

प्रयागराज : जनपद के दारागंज में हर साल की तरह इस साल भी दशहरा का मेले का आयोजन किया गया, मेले में भीड़ देखने को मिली, रंग बिरंगी रोड लाइटें लोगो को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी, एवं दशहरा का माहौल चल रहा था, कि इसी बीच 1 बजे गोली चलती है जिसमें दो व्यक्ति घायल होते हैं नितेश सोनकर एवं पन्ना सोनकर को स्थानीय लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाते हैं वहां की जनता द्वारा जानकारी प्राप्त होती है कि बदमाश टाइप के लोग हैं आए दिन विवाद करते हैं, और धमकी देते हैं कि जान से मार दिया जाएगा, आरोप है कि अचानक मेले की भीड़ का फायदा उठाकर ताबड़तोड़ गोली चलाते हैं, इस बात की पुलिस प्रशासन से शिकायत करने पर बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होती है जनता पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है, एसपी सिटी का कहना है कि डीजे को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ है, जिसके कारण गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है मौके पर पुलिस पहुंचकर दबिश डाल रही है आरोपी मौके से फरार बताये जा रहे हैं जिसकी छानबीन चल रही है ।

Post a Comment

0 Comments