Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रेन से कटकर चरवाहे की हुई दर्दनाक मौत, रेलवे की पटरियों पर से हटा रहा था बकरी...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन

महोबा : जनपद में चरखारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सूपा गांव के छिद्दू उर्फ छेदालाल पुत्र दसैंय्या अहिरवार उम्र 57 वर्षीय नामक चरवाहे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, बताया जा रहा है छिद्दू और छेदा लाल पुत्र दसैंय्या को कानों से सुनाई नहीं देता था बताया जा रहा है कि वह रेलवे किनारे अपनी बकरियां चरा रहा था तभी दो बकरियां ट्रेन की पटरी पर पहुंच गई, बकरियों को चरवाहा भगा रहा था कि अचानक ट्रेन आ गई, ट्रेन के बार बार होरन बजाने पर भी चरवाहे को सुनाई नहीं दिया, जिससे चरवाहा ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, लोगों का कहना है कि चरवाहा परिवार में अकेला  इए गया था और उसके कोई बच्चे ना होने के कारण उसने अपने भतीजे राकेश अहिरवार को अपना वारिस बनाया था ।

Post a Comment

0 Comments