ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में कुलपहाड़ कोतवाली इलाके के चौधरी तालाब में नहाने के दौरान दो चचेरे भाइयों के साथ नहाने गए युवक की पानी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों के सहयोग से युवक के शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दिया, बतादें कि कुलपहाड़ कोतवाली नगर इलाके के मुकुंदी लाल अहिरवार का बेटा अशोक अपने भाइयों के साथ नहाने के लिए चौधरी तालाब में गया हुआ था जिसकी पैर फिसलने के दौरान पानी में डूब कर मौत हो गई, मृतक युवक के पिता ने बताया कि साथ ही भाइयों द्वारा आनन फानन में सूचना दी गई, जिसके आधार पर करीब 2 घंटे बाद शव को तालाब के पानी से बाहर निकालने में हम सभी कामयाब हुए हैं, वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया साथ ही विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है ।
0 Comments