Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन सट्टा खेलते हुये 02 शातिर जुआरी को थाना अतरसुइया पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जनपद के थाना अतरसुइया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 20.12.2023 को थाना अतरसुइया क्षेत्रान्तर्गत स्थित हसन मंजिल लकड़ी की टाल के पास से 02 अभियुक्तों 1. अंकुश वर्मा पुत्र अमर सिंह वर्मा नि0 मनौरी बाजार थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, 2. मो0 लइक पुत्र समी अहमद नि0 15 बैगन टोला थाना अतरसुइया प्रयागराज को मोबाइल में ऑनलाइन भाग्य लक्ष्मी लाटरी तथा सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 01 मोबाइल फोन (वीवो Y21) व मालफड़ के 2120/- रुपये नकद बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 97/2023 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1. अंकुश वर्मा पुत्र अमर सिंह वर्मा नि0 मनौरी बाजार थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, उम्र करीब 28 वर्ष। 2. मो0 लइक पुत्र समी अहमद नि0 15 बैगन टोला थाना अतरसुइया प्रयागराज, उम्र करीब 36 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 97/2023 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 01 मोबाइल फोन (वीवो Y21) व मालफड़ के 2120/- रुपये नकद। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 1. म0उ0नि0 अनीस फातमा, चौकी प्रभारी रानीमण्डी, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 सुनील कुमार, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 शहनवाज, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments