Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितों के कुल 89385.00 रूपये साइबर क्राइम सेल ने वापस कराये...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आम जनमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य से लगातार सार्थक प्रयास करते हुये क्राइम ब्रांच की साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम द्वारा साइबर अपराध के पीड़ितों के कुल 89385.00 रूपये (नवासी हजार तीन सौ पचासी रूपये) उनके बैंक खाते में वापस कराये गये । उक्त कार्यवाही से आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा तथा पीड़ितों द्वारा साइबर क्राइम सेल की टीम के सार्थक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। पीड़ितों का नाम पता- 1. ओमप्रकाश श्रीवास्तव नि0 कोतवाली प्रयागराज। फ्राड की धनराशि-* 46585.00 रूपये। वापस धनराशि- 46585.00 रूपये। 2. अफसर अली नि0 हण्डिया प्रयागराज। फ्राड की धनराशि- 55000.00 रूपये। वापस धनराशि- 20000.00 रूपये।
3. गौरव सिंह नि0 बारा प्रयागराज। फ्राड की धनराशि- 22800.00 रूपये। वापस धनराशि- 22800.00 रूपये।

Post a Comment

0 Comments