कौशाम्बी : जनपद में सिराथू विकासखंड सिराथू अंतर्गत कैनी ग्राम पंचायत का छत्तूपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में लगभग चार महीने के बाद राशन वितरण किया गया हैं जहां पर महज कुछ ही लाभार्थियों को राशन देकर बाक़ियों को वांछित कर दिया गया है, जिसके बाद पोषाहार को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्री और लाभार्थियों में विवाद हो गया इस दौरान सैकड़ों की तादात में ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी पर उनके हक को छीनकर बेंच लेने का आरोप लगाया हैं ।
ग्रामीणों ने कहा कि हमेशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री उनका राशन बेच लेती हैं इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है लोगों द्वारा जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया गया है ।
0 Comments