रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोइनुद्दीनपुर गांव में चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है, मकान मलिक की नामौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने उसके घर में रखा लगभग आठ लाख का सोने चांदी के जेवर और बीस हजार रुपए नगदी को पार कर दिया है, पीड़ित का कहना है कि उस समय घर मे उसकी बीमार पत्नी ही मौजूद थी जो दवा खाकर सो गई थी बच्चों के स्कूल से आने के बाद चोरी का पता चला। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है, वहीं पुलिस मामले में चोरी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोइनुद्दीनपुर गांव के रहने वाले डॉक्टर रहमान उल्ला सिद्दीकी पुत्र स्वर्गीय मसी उल्ला ने थाना में शिकायती पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार को समय 11 बजे दिन में उसके घर से अज्ञात चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर लगभग आठ लाख के गहने और बीस हजार रुपए नगदी को पार कर दिया। उस समय वह किसी काम से बाहर गया हुआ था, उसकी बीमार पत्नी घर मे दवा खाकर सो रही थी। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है पीड़ित के बच्चे जब स्कूल से वापस आये तो आलमारी का दरवाजा खुला देकर घटना की जानकारी दिया। जिसके बाद पीड़ित घर पहुंचा तो देखा आलमारी का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है, उसमे रखें गहने और पैसे गायब हैं। फिलहाल पूरे मामले की शिकायत सुनने और जानने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है ।
0 Comments