रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : सराय अकिल थाना क्षेत्र के पिपराहटा गांव में आम तोड़ने से मना करने पर लाठी डंडों से लैस दर्जन भर दबंगों ने महिला समेत पूरे कुनबे पर लाठी डंडों से जमकर हमला किया। मौके पर दौड़ा-दौड़ा कर लोगों को पीटा गया जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया। लेकिन हमला करने वाले दबंगों की स्थिति यह थी कि समझाने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं थे दूसरे के पेड़ से आम भी तोड़ते हैं चोरी भी करते हैं और चोरी करने से मना करने पर मारपीट करते हैं इस आतंक से आम जनता परेशान है लेकिन दबंगों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है खुलेआम लाठी डंडे से पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इस हमले में कई लोगों को चोट आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है मारपीट में तीन लोग गम्भीर घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक पिपरी कोतवाली इलाके के जवई गांव निवासी शिवकुमार पाठक का खेत और बगीचा पिपरहटा गांव में है, बुधवार शाम करीब 6 बजे उनका बेटा हिमांशू बगीचा की ओर गया था। वहां पेड़ से पिपरहटा गांव के कुछ युवक आम तोड़ रहे थे। हिमांशू ने युवकों को आम तोड़ने से मना किया तो उन्होंने लाठी डंडों से उसे मारना पीटना शुरू कर दिया ।
बेटे ने घर फोन कर सारी बातें बताई तो वह मौके पर पत्नी पूजा और भाई अशोक पाठक हिमांशू को बचाने के लिए भागे। आरोप है कि वहां पहुंचने पर दबंग युवकों ने पत्नी पूजा और भाई अशोक पर भी हमला बोल दिया। हमले में पत्नी का सिर फट गया,भाई और बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर जुटे अन्य ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में चोटिल पूजा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है, घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।
0 Comments