Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत बंद आह्वान के दिन कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बसपा और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन...

रिपोर्ट-संदीप कुमार 


कौशाम्बी : जनपद में आरक्षण में नए सिरे से संशोधन होने की गुंजाइश को देखते हुए बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के आह्वान के तहत बुधवार को प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर गर्जना की है जिसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। आरक्षण में जातियों की संख्या के आधार पर कोटा बढ़ाने की कवायद से लोग नाराज हैं। बसपा और भीम आर्मी इसका पुरजोर विरोध कर रही है। बुधवार को बसपा के जिलाध्यक्ष महेश चौधरी और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र भास्कर की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग नीला झंडा लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह फैसला अनुसूचित जाति में शामिल लोगों को आपस में बांटेगा। भीम आर्मी पार्टी के प्रदेश सचिव ने अपर यह फूट डालने के लिए राजनीति का हिस्सा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आखिरी दम तक वह लड़ाई लड़ेंगे। इसके बाद पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय जाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी प्रयागराज सतीश यादव, मोती लाल, सतीश गोयल, शिवलाल केसकर, शिवपूजन गौतम, अमरेंद्र गौतम, अम्बेडकर, अशोक सोनकर, शिवचंद्र सरोज, पप्पू दिवाकर, राम नरेश गौतम, जगन्नाथ दिवाकर, रमेश गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments