Ticker

6/recent/ticker-posts

चायल मेले में सीओ ने बंद कराया साउंड सिस्टम, दूसरे दिन मेला कमेटी ने किया चक्का जाम...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
 

कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के कस्बा चायल में कजरी मेले में पुलिस अफसर को साउंड सिस्टम बंद करना खासा महगा पड़ गया। नाराज़ मेला कमेटी ने दूसरे दिन का मेला संचालित करने से मनाकर सड़क पर जाम लगा दिया। कमेटी के साथ कस्बे मे कारोबारियों एवं व्यापारियों के अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिये। मामले को बढ़ता देख सर्किल अफसर चायल ने ना सिर्फ मेला कमेटी के सदस्य को पुलिस कस्टडी से रिहा किया बल्कि सामूहिक रूप से माफी मांग कर मेला शुरू कराया। पुलिस अफसर का कहना है कि मेले में अश्लीलता और तेज आवाज़ में गाने बजाए जाने के शिकायत मिली थी। जिसके क्रम में साउंड सिस्टम बंद कराया गया था। चायल में पुरानी परंपरागत कजरी मेला अंग्रेजों के समय से संचालित होता चला आ रहा है। रक्षाबंधन पर्व के ठीक एक दिन बाद मेले का 2 दिवसीय आयोजन किया जाता है। स्थानीय मेला कमेटी और व्यापारी मिलकर मेले मे लाइट, साउंड सिस्टम का खुलकर प्रदर्शन करते है। मेले की ऐतिहासिकता को देखते हुए प्रशासन मेले के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती करता है। मेला कमेटी के सदस्य मुनेश केसरवानी ने बताया कि मेले के पहले दिन रात्रि मे 11 बजे सर्किल अफसर चायल मनोज कुमार सिंह रघुवंशी अचानक मेला कमेटी के मंच के करीब पहुंचे। उन्होंने अपने साथ आए पुलिस कर्मियों के जरिये साउंड सिस्टम बंद करा दिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों एवं कमेटी के लोगों के साथ गाली गलौज किया। विरोध करने पर उसके कमेटी के एक सदस्य को चायल पुलिस चौकी मे रात भर बैठाये रखा। आरोप है उन्होंने ऐसा चायल कस्बे में कुछ छोट भईयों नेताओं के कहने पर इस प्रकार का एक्शन लिया। पुलिस दुर्व्यवहार के खिलाफ मेले के दूसरे दिन मेला कमेटी और व्यापारी आक्रोशित हो उठे। दूसरे दिन उन्होने मेला शुरू होने से पहले एक मीटिंग कर सामूहिक रूप से दूसरे दिन के मेले का बहिस्कार कर दिया। विरोध की आवाज़ तेज करते हुए सराय अकिल-पूरामुफ्ती-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया ।

जाम लाग्ने से स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन के हाथ पाव फूल गए। आनन फानन मे मेला कमेटी व कारोबारियों की नाराजगी दूर करने की कोशिश पुलिस अफसरों ने शुरू की। पुलिस और नाराज़ व्यापारियो के बीच की कड़ी बनकर पहुंचे व्यापार मण्डल के नेता रमेश अग्रहरी ने मामले में सर्किल अफसर से माफी मँगवा कर प्रकरण को शांत करा दिया। वहीं इस मामले में सर्किल अफसर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि मेले में अश्लीलता की शिकायत पर साउंड सिस्टम को धीमा करने के लिए कहा गया था। इस दौरान एक सदस्य पुलिस से बदसूलूकी कर रहा था। जिसे चौकी तक ले जाकर छोड़ दिया गया। मेला कमेटी के सदस्यों की नाराजगी को दूर कर दिया गया है कजरी मेला पूर्व की भांति संचालित है ।

Post a Comment

0 Comments