Ticker

6/recent/ticker-posts

एडीजी ने महाकुंभ के यातायात भीड़ नियंत्रण के लिए संगम क्षेत्र का निरीक्षण कर, समीक्षा की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आज यातायात परामर्शदायी समिति द्वारा भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं मूवमेंट की सुदृढ़ एवं व्यवस्थित कार्ययोजना विकसित किये जाने के सम्बन्ध में लेटे हनुमान जी मंदिर, अक्षयवट, सरस्वती कूप, पातालपुरी एवं संगम क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण कर प्रगतिशील परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मेलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला व अन्य पुलिस/प्रशासनिक/सेना के अधिकारीगण मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments