Ticker

6/recent/ticker-posts

तालाब में मिली मासूम की पैर कटी लाश, इलाके में फैली सनसनी...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा औधन के मजरा गौहरअली का पूरा गांव स्थित तालाब में मंगलवार शाम एक छोटे बच्चे की पैर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पिपरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लोधउर पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में ग्रामीणों ने एक बच्चे का शव उतराता देखा। शव की हालत बेहद वीभत्स थी और दोनों पैर कटे हुए थे। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, जिससे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि 4 मई को प्रयागराज के नैनी क्षेत्र स्थित बड़ामोरा गांव निवासी चमनबाबू की बेटी अपने ननिहाल लोधउर गांव पूजा में आई थी और अचानक लापता हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि तालाब में मिला शव उसी मासूम का हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments