रिपोर्ट-अशीष विश्वकर्मा
कानपुर : जनपद में विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ की टीम ने एक बार फिर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। संगठन के जिला अध्यक्ष रज्जू सिंह भदौरिया को सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज श्री सीताराम निगम का कॉल और संदेश प्राप्त हुआ। जज साहब ने बताया कि उनके बहनोई श्री पंकज सक्सेना आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनकी स्थिति बेहद नाजुक है। इलाज के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही जिला अध्यक्ष रज्जू सिंह भदौरिया ने अपने जिले के विकासखंड चरखारी और कबरई के सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया। तत्पश्चात मंगलवार 09 सितंबर 2025 को विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ की टीम जिला अस्पताल औरसला, कानपुर पहुंची और मरीज को कुल 6 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया।
रक्तदान करने वालों में श्री रज्जू सिंह भदौरिया (जिला अध्यक्ष, विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ) श्री नीरज राजपूत (उपाध्यक्ष) श्री आशु पंचाल (जिला मंत्री) श्री विकास सिंह राजावत (चरखारी ब्लॉक अध्यक्ष) श्री योगेन्द्र सिंह सेंगर (कबरई ब्लॉक अध्यक्ष) श्री रोहित सिंह (सह मीडिया प्रभारी) श्री शिवम प्रजापति (नगर उपाध्यक्ष) श्री बलराम सिंह (श्री राम जानकी मंदिर ऐंचाना सेवा समिति) शामिल रहे। इस सेवा कार्य से मरीज को नई जिंदगी मिली। संगठन ने इसे मानव धर्म और समाजसेवा की मिसाल बताया।
0 Comments