Ticker

6/recent/ticker-posts

दलित युवक की पिटाई से भड़का गुस्सा, हिंदू रक्षा समिति ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात...

रिपोर्ट-देवेन्द्र कुमार 

कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र के खरसेन का पुरवा गांव में दलित युवक की पिटाई मामले को लेकर शुक्रवार को हिंदू रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। संगठन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सत्यार्थी ने कहा कि यदि एक भी हिंदू समाज का व्यक्ति प्रताड़ित होता है, तो पूरा हिंदू समाज संघर्ष के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है। सत्यार्थी ने आरोप लगाया कि वर्ग विशेष के लोग आतंकवादी विचारधारा से प्रेरित होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपी का घर बुलडोजर से ध्वस्त नहीं किया जाता, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही पीड़ित परिवार को हर स्थिति में सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को सराय अकिल कस्बे में दबंगों ने दलित युवक छोटेलाल की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हमले में मुन्नीलाल, राहुल और अभय सिंह भी घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन हिंदू संगठनों में आक्रोश बना हुआ है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर समर्थन जताया। इस दौरान वेद प्रकाश सत्यार्थी ने पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया और कहा कि आरोपी पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।

इस मौके पर अंकित गुप्ता, पीयूष जायसवाल, मानस सोनी, लक्ष्य निखिल गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू वाहिनी संघ के कार्यकर्ता सहित शिवम पांडे, भुवनेश्वर तिवारी, अक्षय कुमार, आशीष पांडेय, दीपक मौर्य, मुकुल उपाध्याय, ओम पांडे, संजय शर्मा, पिंटू प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments