रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जनपद में दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार महोबा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का लाइव प्रसारण किया गया। यह प्रसारण जनपद के सभी विकास खण्डों एवं न्याय पंचायतों में सुबह 10:30 बजे से किसानों को दिखाया गया। इस अवसर पर किसान जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय जितेन्द्र सिंह सेंगर (सदस्य विधान परिषद् हमीरपुर/महोबा), मोहन लाल कुशवाहा (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, महोबा), बलराम कुमार (मुख्य विकास अधिकारी, महोबा), राम सजीवन (उप कृषि निदेशक, महोबा) एवं डॉ. हरी प्रकाश नामदेव (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, महोबा) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों किसान शामिल हुए और योजना की जानकारी लेकर उत्साहित दिखाई दिए। अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी उत्पादकता बढ़ाएं।
0 Comments